आप भी फोन से ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए गूगल पे अकाउंट बनाना चाहते हैं। आप सही आर्टिकल पर पहुँच गए हैं। आज हम आपको गूगल पे अकाउंट कैसे बनाएं। गूगल पे पर अपना बैंक अकाउंट कैसे जोड़ें। सभी जानकारी आपको स्टेप बाय स्टेप देने जा रहे हैं। आप भी Google Pay Account Kaise Banaye की पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।

फोन से गूगल पे अकाउंट बनाने की पूरी जानकारी हम आपको विस्तार से स्क्रीनशॉट के द्वारा बता रहे हैं। आप भी अपना गूगल पे अकाउंट बनाने के लिए सभी स्टेप को फॉलो जरूर करें।
Google Pay अकाउंट कैसे बनाते हैं ?
अपने मोबाईल से गूगल पे अकाउंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से गूगल पे ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लेना हैं। इसके बाद आपको नीचे बताएं सभी स्टेप को फॉलो करना होगा –
- अब आपको गूगल पे ऐप को ओपन करना हैं। जैसे ही आप गूगल पे ऐप को ओपन करेंगे। आपके सामने अपने बैंक अकाउंट में लिंक मोबाईल नंबर टाइप करने का ऑप्शन आ जाएगा।

- आपको अपने बैंक अकाउंट में लिंक मोबाईल नंबर को टाइप कर दें हैं। इसके बाद Continue के बटन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको अपनी जीमेल आईडी को सिलेक्ट कर लेना हैं और एक्सेप्ट एण्ड Continue पर क्लिक कर देना हैं।

- आपके मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी को टाइप करने के बाद Submit करना हैं।
- अब गूगल पे पर अपना बैंक अकाउंट Add करने के लिए आपको Activate Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।

- आपके सामने अब सभी बैंक के नाम की लिस्ट आ जाएगी। आपका जिस बैंक में अकाउंट है उस बैंक नाम के ऊपर आपको क्लिक करना हैं।

- आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट गूगल पे ऐप में ऐड हो जाएगा। आपको Continue के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको यूपीआई पिन सेट करना हैं। आपको यूपीआई पिन बनाने के लिए आपको अपने एटीएम कार्ड की डिटेल्स को भरना हैं। एटीएम कार्ड के नंबर और एटीएम कार्ड की समाप्ति तिथि को भरें।

- इसके बाद आपके सामने 6 डिजिट का यूपीआई पिन सेट करने का ऑप्शन आ जाएगा। आपको अपनी मर्जी से 6 डिजिट का यूपीआई पिन टाइप करना हैं।

- आपको एक बार फिर से उसी यूपीआई पिन को टाइप करना हैं और नीचे Arrow पर क्लिक करना हैं। इसके बाद आपके यूपीआई पिन सेट हो जाएंगे।
अब आपका गूगल पे अकाउंट बन गया हैं। आप आसानी से अब किसी को भी मोबाईल नंबर, यूपीआई आईडी आदि से पैसा भेज सकते है और पैसा प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अब आप गूगल पे से मोबाईल रिचार्ज, बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग घर बैठे ही कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – मोबाईल से नया एटीएम कार्ड कैसे बनाएं ?
बिना एटीएम कार्ड के गूगल पे अकाउंट कैसे बनायें ?
आपके पास आपके बैंक अकाउंट का एटीएम कार्ड नहीं है और आप अपना गूगल पे अकाउंट बनाना चाहते हैं। आपको बता दें की जब आप गूगल पे पर अपना अकाउंट बनाते हैं। उस समय यूपीआई पिन सेट करने के लिए आपको अपने एटीएम/डेबिट कार्ड की डिटेल्स को भरना पड़ता हैं। तब ही आप अपने यूपीआई पिन बना सकते हैं।
आपको गूगल पे पर आधार कार्ड से यूपीआई पिन सेट करने का ऑप्शन दिखाई नहीं देगा। इसलिए गूगल पे पर अपना अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपना एटीएम कार्ड बनवा लेना हैं। इसके बाद आप एटीएम कार्ड की मदद से आसानी से गूगल-पे पर अपना अकाउंट बना पाएंगे।
इसे भी पढ़ें – फोन पे अकाउंट कैसे बनाएं – आधार कार्ड से ?
Google Pay Account Kaise Banaye से सम्बन्धित पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
गूगल पे अकाउंट कैसे बनाएं बिना एटीएम के ?
बिना एटीएम कार्ड के आप गूगल पे अकाउंट नहीं बना सकते हैं। गूगल पे पर अपना अकाउंट बनाने के लिए आपके पास एटीएम/डेबिट कार्ड होना चाहिए।
गूगल पे में बैंक अकाउंट कैसे जोड़ें ?
Google Pay Bank Account Add करने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट में रजिस्टर मोबाईल नंबर दर्ज करने के बाद प्राप्त ओटीपी को टाइप करें। इसके बाद अपने बैंक को सिलेक्ट करें। आपके सामने आपके फोन नंबर के साथ लिंक बैंक अकाउंट आ जाएगा। आप बैंक अकाउंट पर क्लिक करके गूगल पे पर अपना बैंक अकाउंट जोड़ सकते हैं।